How To Clear Jaiib Exam In First Attempt
How to clear JAIIB in first Attempt- First Attempt में JAIIB कैसे Clear करें
दोस्तों किसी EXAM को Clear करने के लिए क्या क्या पढ़ना है यह जानने से ज्यादा जरुरी , क्या क्या छोड़ना है. यह जानना होता है. क्योकि किसी भी EXAM का Syllabus समुन्द्र जैसा होता है. और EXAM में सवाल पूछे जाते हैं बूंद बराबर Syllabus से. तो आज हम JAIIB EXAM को First Attempt में Clear करने के लिए समुन्द्र जैसे Syllabus में से क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है. इसी पर चर्चा करेंगे। दोस्तों इस Post में आपको वो सटीक रणनीति मिलेगी जिसे अपनाकर आप First Attempt में JAIIB का एग्जाम EXAM Clear कर सकतें हैं.
दोस्तों इससे पिछली पोस्ट में हम JAIIB EXAM के बारें में डिटेल में जान चुके हैं , अगर आपने वो पोस्ट नही पढ़ी है तो इस पोस्ट को पढ़ने से पहले आप इससे पिछली पोस्ट जरूर पढ़ लें. या फिर इसी टॉपिक पर हमारी पिछली वीडियो देख लें . चलिए दोस्तों अब जानते हैं कैसे हम पहले ही Attempt में कैसे JAIIB Clear कर सकतें हैं.। हमारी आज की पोस्ट चार सेगमेंट में बंटी हुई है. पहले भाग में हम हल्का सा इंट्रो देंगे। इसमें हम JAIIB के लिए कौन सी Books पढ़नी हैं यह बतायंगे। दूसरे भाग में हम First Paper के बारें में चर्चा करेंगे। तीसरे में Second Paper की और चौथे भाग में Third Paper की.
तो चले सबसे पहले शुरू करते हैं पहला भाग - JAIIB INTRODUCTION
दोस्तों JAIIB (JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS) के EXAM में तीन पेपर होते हैं.
1 st Paper - Principles & Practices of Banking
2 nd Paper - Accounting & Finance for Bankers
3 rd Paper - Legal & Regulatory Aspects of Banking
तीनों Paper 100-100 Marks के होतें हैं. और आपको पास होने के लिए हर पेपर में कम से कम 50 मार्क्स लाने होते हैं. दोस्तों इस Exam के लिए जो सबसे अच्छी बुक्स हैं वो हैं Macmilan Education की बुक्स। Macmilan Education ने तीनों पेपर के लिए एक-एक बुक पब्लिश की हुई है. और इन बुक्स में से भी हम जितना आपको बतायंगे अगर आप उतना भी अच्छे से पढ़ लेते हैं तो आपका EXAM Clear हो जाएगा। Macmilan Education की पेपर फर्स्ट के लिए जो बुक है उसका नाम है. Principles and Practices of Banking, 2 nd पेपर के लिए Accounting & Finance for Bankers और Macmilan Education की तीसरे पेपर के लिए जो बुक है उसका नाम है. Legal & Regulatory Aspects of Banking.
|
| www.indianpsubank.in |
Best Books-
1 st Paper - Principles & Practices of Banking- Macmillan Education
2 nd Paper - Accounting & Finance for Bankers- Macmillan Education
3 rd Paper - Legal & Regulatory Aspects of Banking- Macmillan Education
2 nd Part - Principles & Practices of Banking
दोस्तों यह पेपर JAIIB (JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS) एग्जाम ( EXAM) का पहला पेपर होता है , और मई या नवम्बर के पहले Sunday को होता है. इस पेपर में कुल 120 QUESTIONS (APPROX) होतें हैं. जो कुल 100 मार्क्स के होतें हैं. सभी Questions Objective Type होतें हैं. आपको इसमें पास होने के लिए कम से कम 50 मार्क्स लाने होते हैं. परीक्षा का समय 2 घंटे का होता है. इसमें कुल 5 Module हैं.
Module A- Indian Financial System
Module B- Functions Of Banks
Module C- Banking Technology
Module D- Support Services - Marketing of Banking Services/ Products
Module E- Ethics in Banks and Financial Institutions
Most Important Modules- B,E&D
दोस्तों इस पेपर में Most Important Module हैं , Module B, E और D . इसमें भी सबसे Important Module है, Module B . इस पेपर में आपको यह Module अच्छे से पढ़ना है. इसके अलाबा लास्ट ईयर ही ऐड हुये Module E से भी काफी Question पूछे जा रहें हैं. तो आपको यह Module भी अच्छे से पढ़ना है. यह दोनों अच्छे से पढ़ने के बाद आपको Module D पढ़ना है. और अगर इसके बाद भी आपको लगे और पढ़ना है तो Module C और पढ़ लीजिये। अगर आपने इतना पढ़ लिया तो 100 % आपका यह पेपर पहले ही Attempt में Clear हो जाएगा।
दोस्तों अब हम First पेपर के बारें में डिसकस कर चुके हैं. तो चलिए दोस्तों जानते हैं Second Paper के बारें में हैं.
3rd Part- Accounting & Finance
इस भाग में JAIIB (JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS) एग्जाम ( EXAM) के दूसरे पेपर Accounting & Finance के बारें में चर्चा करेंगे दोस्तों इस पेपर में कुल चार MODULE हैं.
MODULE A- Business Mathematics and Finance
MODULE B- Principles of Bookkeeping and Accountancy
MODULE C- Final Accounts
MODULE D- Banking Operations
Important Modules- A & B
दोस्तों आपको बता दें अधिकतर ASPIRANTS का यही पेपर फसंता हैं . लेकिन इस पेपर को क्लियर ( clear) करने के लिए अगर आप सिर्फ MODULE A और MODULE B भी अच्छे से पढ़ ले तो आपका यह पेपर आराम से क्लियर ( clear) हो जाएगा। इसमें भी Module B सबसे महत्वपूर्ण है. आपको सबसे पहले MODULE B को ही अच्छे से पढ़ना है. उसके बाद MODULE A कम्पलीट कीजिये। और अगले पेपर की तैयारी में लग जाईये। क्योकि इस पेपर को क्लियर ( clear) करने के लिए सिर्फ यह दो MODULE ही काफी हैं. दोस्तों हम पहले दोनों पेपर के बारें में जान चुके हैं. अब हम JAIIB EXAM के तीसरे और अंतिम पेपर के बारे में चर्चा करेंगे।
4TH PART - Legal & Regulatory Aspects of Banking
इस Segment में हम JAIIB (JUNIOR ASSOCIATE OF THE INDIAN INSTITUTE OF BANKERS) एग्जाम ( EXAM) के तीसरे पेपर Legal & Regulatory Aspects of Banking के बारें में चर्चा करेंगे। दोस्तों इस पेपर में भी कुल चार MODULE हैं.
MODULE A- Regulations And Compliance
MODULE B- Legal Aspects Of Banking Operations
MODULE C- Banking Related Laws
MODULE D- Commercial Laws With Reference to Banking Operations
Important Modules- D, B and C
इस पेपर में सबसे महत्वपूर्ण है MODULE D . सबसे ज्यादा सवाल इसी MODULE से पूछे जातें हैं. तो आपको यह MODULE तो पढ़ना ही है बहुत अच्छे से. इसके बाद आपको आपको MODULE C पढ़ना है. जब आपका MODULE C कम्पलीट जाए तब आपको MODULE B की तरफ ध्यान देना है. दोस्तों इस पेपर में अगर आपने इतना पढ़ लिया तो आपका यह पेपर भी क्लियर ( clear) हो जायेगा। दोस्तों जितना आपको हमने इस पोस्ट में बताया है , अगर आपने अपना First Attempt देते हुए सिर्फ इतना ही पढ़ लिया तो आपको First Attempt में JAIIB (Junior Associate Of The Indian Institute Of Bankers) Exam Clear करने से दुनिया को कोई ताकत नहीं रोक सकती है. JAIIB (Junior Associate Of The Indian Institute Of Bankers) Bankers के लिए क्यों जरुरी है इस बारें में हम पहले भी एक पोस्ट बना चुके हैं. अगर आप Banker हैं तो आपको वो पोस्ट भी जरूर देखना चाहिए। और हाँ अगर अभी तक आपने हमारे यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChewZpFpWuAHaexCe0V9uTQ सब्सक्राइब नहीं किया तो अभी सब्सक्राइब कर ले. और दबाये बेल आइकॉन का बटन जिससे आपको मिले हमारे अगले वीडियो की नोटिफिकेशन सबसे पहले। आप हमसे फेसबुक पर भी जुड़ सकते हैं हमारे फेसबुक पेज का यूआरएल है www.facebook.fom/werrbians इस बारें में डिटेल में पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.indianpsubank.in पर भी जा सकतें हैं. दोस्तों हम कोशिश कर रहें हैं की आपको JAIIB (Junior Associate Of The Indian Institute Of Bankers) की Preparation के लिए फ्री में वीडियो उपलब्ध करवाएं। अगर सब कुछ सही रहा तो आपको हमारे इस चैनेल पर JAIIB (Junior Associate Of The Indian Institute Of Bankers) की तैयारी के लिए सारा मटेरियल उपलब्ध रहेगा। इसीलिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।
How-to-clear-jaiib-in-first-attempt-Iibf-exam-jaiib-jaiib-exam-jaiib-exam-jaiibcaiibmocktest-jaiib-syllabus-iibf-jaiib-jaiib-books-jaiib-result-jaiib-exam-2020-iibf-iibf-exam
- Tweet
- Share
- Share
- Share
- Share
Admin : INDIAN PSU BANK
This website is based on bank news with special focus on Gramin Bank News.
How To Clear Jaiib Exam In First Attempt
Source: https://www.indianpsubank.in/2020/04/How-to-clear-jaiib-in-first-attempt-Iibf-exam-jaiib-jaiib-exam-jaiib-exam-jaiibcaiibmocktest-jaiib-syllabus-iibf-jaiib-jaiib-books-jaiib-result-jaiib-exam-2020-iibf-iibf-exam.html
Posted by: pradomothre.blogspot.com

0 Response to "How To Clear Jaiib Exam In First Attempt"
Post a Comment